पेट्रोल पंप पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप
रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 11:21 PM (IST)
रामपुर : सिविल लाइंस क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि वहां कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला ग्राम फैजुल्लानगर के पास एक पेट्रोल पंप का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर बम रखा हुआ है। सूचना से हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिला। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि झूठी सूचना मिली थी। पंप पर एक सोलर पैनल मिला। बम की अफवाह फैलाने वाले की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें