दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा जा सका तेंदुआ
स्वार पशुशाला में बंध रहे बछड़े को निवाला बनाने के दूसरे दिन भी तेंदुआ वन कर्मियों की प
स्वार : पशुशाला में बंध रहे बछड़े को निवाला बनाने के दूसरे दिन भी तेंदुआ वन कर्मियों की पकड़ से दूर है। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वे अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव आरसल पारसल में राम सिंह की पशुशाला से तेंदुआ बछड़े को ले गया था। उसने खेत में ले जाकर उसे अपना निवाला बना लिया था। सुबह में तलाश करने पर उसके अवशेषों के साथ तेंदुए के पगचिह्न भी दिखाई दिए थे। इस पर गांववासियों ने वन कर्मियों को सूचना दी थी, जिस पर डीएफओ राजीव कुमार वन कर्मियों के साथ गांव पहुंचे थे। उन्होंने तेंदुए के पगचिह्न होने की पुष्टि की थी। कांबिग भी की थी। लेकिन, तेंदुआ हाथ नही लग सका था। इस पर उन्होंने उसे शीघ्र पकड़ने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। दूसरे दिन भी वन कर्मियों ने जगंल में काफी खाक छानी। लेकिन, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। डीएफओ ने बताया की कांबिग लगातार जारी है। शीघ्र उसे पकड़ लिया जाएगा।