Move to Jagran APP

बोले बुद्धिजीवी : दैनिक जागरण से मिल रही सटीक जानकारी

बोले बुद्धिजीवी दैनिक जागरण से मिल रही सटीक जानकारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:08 AM (IST)
बोले बुद्धिजीवी : दैनिक जागरण से मिल रही सटीक जानकारी
बोले बुद्धिजीवी : दैनिक जागरण से मिल रही सटीक जानकारी

जागरण संवाददाता, रामपुर : आज जब दुनिया भर में कोरोना का कोहराम मचा है तो लोग अलग-अलग तरीकों से अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे समय में अपने रामपुर में लोगों का साथी बना है दैनिक जागरण। लोगों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए अखबार की टीम निरंतर प्रयासरत है। बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोगों ने भी दैनिक जागरण के इस प्रयास की खुले मन से सराहना की है। आज लोग कोरोना के भय से बुरी तरह भयभीत हैं। इस बीच इसको लेकर अचानक से आई किसी अफवाह से मन और भी भयभीत हो उठता है। ऐसी स्थिति में दैनिक जागरण की टीम पाठकों को अफवाहों के जाल से निकालते हुए उन तक सही जानकारी पहुंचा रही है। हम टीम के प्रत्येक सदस्य को हृदय से नमन करते हैं। -डॉ. अतुल शर्मा, प्रिसिपल, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महा विद्यालय जब देश मुश्किलों के दौर से गुजर रहा हो तब मीडिया हाउसेज की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। लोगों तक सही जानकारी पहुंचे, इसका ध्यान रखना उनके लिए बहुत जरूरी हो जाता है। जो इस दायित्व से भटक जाते हैं, पाठक उन्हें नकार देते हैं। दैनिक जागरण के कर्मठ पत्रकारों की टीम लगातार अपने दायित्व को निष्ठापूर्वक निभा रही है। उनके इस प्रयास को बहुत साधुवाद है।

loksabha election banner

-डॉ. पीके वाष्र्णेय, प्रिसिपल, राजकीय रजा डिग्री कॉलेज जब-जब भी देश में कुछ बड़ा होता है, चाहे अच्छा हो या बुरा, दैनिक जागरण अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करता है। पाठकों तक जो भी पहुंचे, सही पहुंचे सच पहुंचे, यह ही इस टीम का मुख्य उद्देश्य रहता है। आज जब देशवासी अपने घरों में रह कर कोरोना को हराने में लगे हैं, तब जागरण के ये कुशल योद्धा लगातार हम तक सही और सटीक जानकारियां पहुंचाने में लगे हैं।

-योगेश कुमार बंसल, एडवोकेट कोरोना के खौफ से लोग अचानक दहशत में आ गए थे। इधर अचानक तमाम अफवाहों का बाजार भी गर्म हो चला था। तब दैनिक जागरण ही था, जिसने तमाम विशेषज्ञों आदि के माध्यम से पाठकों को बताया कि कोरोना से डरना नहीं है, बल्कि सावधानी बरतना है। वास्तव में यह ही वह अखबार है जो जनहित में अपनी जिम्मेदारी को निभाना अच्छी तरह से जानता है।

-डॉ. पीके राजपूत, होम्योपैथिक फिजीशियन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.