Move to Jagran APP

दुश्वारियां खत्म, सप्ताहभर में बन गया अस्थाई लालपुर पुल, आवागमन शुरू

टांडा में कोसी नदी पर अस्थाई लालपुर पुल एक सप्ताह में ही बनकर तैयार हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 06:44 PM (IST)
दुश्वारियां खत्म, सप्ताहभर में बन गया अस्थाई लालपुर पुल, आवागमन शुरू
दुश्वारियां खत्म, सप्ताहभर में बन गया अस्थाई लालपुर पुल, आवागमन शुरू

जागरण संवाददाता, टांडा : कोसी नदी पर अस्थाई लालपुर पुल एक सप्ताह में ही बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को आवागमन भी शुरू हो गया। इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

कोसी नदी पर क्षतिग्रस्त पुल एक अरसे से यहां के लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। क्षेत्रवासियों का मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट चुका था। इस पर तमाम राजनीति अब तक होती चली आई। लेकिन, कोई समाधान नहीं निकल सका था। चुनाव आने पर पुल बनवाने के वादे किए जाते, उसके बाद उन्हें किनारे कर दिया जाता। तमाम धरना-प्रदर्शन भी इसको लेकर किए गए। लेकिन, कोई सार्थक समाधान नहीं निकल सका। अब उप चुनाव आने पर भाजपा ने इसे लेकर बड़ा कदम उठाया। सप्ताह भर पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां आकर पुल का काम शुरू कराने के साथ ही अस्थाई पुल को बनाने के भी निर्देश दिए थे। तब से ही इसका काम तेजी से शुरू हो गया था। मंगलवार को अस्थाई पुल बनकर तैयार हो गया, जिसके बाद इस पर आवागमन भी शुरू हो गया है। पुल के बनने से क्षेत्र के तमाम लोगों के चेहरों पर सुकून की झलक स्पष्ट देखी जा सकती है। क्षतिग्रस्त पुल के कारण लोग लगातार परेशानी से जूझ रहे थे। लकड़ी का पुल एक मात्र सहारा था, वह भी प्रशासन ने तोड़ दिया था। अब क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।

मुहम्मद उसमान

पुल न होने से कितनी परेशानी थी, यह बस हम लोग ही जानते हैं। पुल पार जाने के लिए लंबी दूरी तय करके जाना पड़ता था। अब काफी राहत मिलेगी।

राजीव चौधरी

कोसी पुल कई दशकों से क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद पड़ा है। अस्थाई पुल को भी तोड़ दिया गया तो समस्या और बढ़ गई। पुल बनने से हम लोगों की काफी परेशानी दूर होगी।

नसीम अहमद

पुल बंद होने से क्षेत्र का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। यातायात की समस्या बनी रहने से लोगों ने इधर आना ही छोड़ दिया है। पुल बनने के बाद इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

फरमान अली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.