Move to Jagran APP

विशेष सचिव खाद्य तथा रसद नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

अभिलेखों की जांच कर ली आवश्यक जानकारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:04 AM (IST)
विशेष सचिव खाद्य तथा रसद नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
विशेष सचिव खाद्य तथा रसद नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : खाद्य एवं रसद विभाग के नोडल अधिकारी रामपुर अखण्ड प्रताप सिंह ने नवीन मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल की। शुक्रवार की शाम सवा पांच बजे विशेष सचिव ने अधिकारियों के साथ रामपुर मार्ग पर स्थित नवीन मंडी पहुंचे। उन्होंने धान क्रय केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। क्रय प्रभारियों के मुताबिक मिले धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष में 75 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। विशेष सचिव ने अभिलेखों की जांच कर आवश्यक जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान मंडी में मौजूद किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर मंडी सचिव उदयवीर सिंह से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामभरत तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, उपजिलाधिकारी डाक्टर राजेश कुमार, सीओ जयराम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, डा. अनुपम निगम, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, कोतवाल माधो सिंह बिष्ट, पीसीयू के जिला प्रबंधक सुभाष गोयल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.