सपाइयों ने मनाया आजम का जन्मदिन
बिलासपुर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर आजम खां का जन्मदिन मनाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 11:07 PM (IST)
बिलासपुर : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर आजम खां का जन्मदिन मनाया। साथ ही उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना भी की। पंडित संतोष शर्मा के आवास पर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। जहां पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। जिसके चलते मुहम्मद आजम खां तथा उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने सांसद तथा उनके परिजनों को शीघ्र रिहा किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर जस्सा सिंह, मुहम्मद आरिफ खां अरोमा, शिव कुमार गुप्ता, कुलविदर सिंह, शिवम शर्मा, चंद्रपाल लोधी व ओम प्रकाश यादव आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें