मुस्कान का बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता इंस्पायर में चयन
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता इंस्पायर मानक में सर्वसंस्कृति विद्यालय की छात्रा का नाम चयनित होने पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आरंभ जनपद स्तर पर आनलाइन हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं से हिस्सा लिया। 56 विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ। चयनित विद्यार्थियों का मंडल प्रस्तुतीकरण बरेली में आयोजित किया गया। यहां से छात्रों का चयन हुआ और दस हजार की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा प्रदान की गई। 260 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ, जिन्होंने लखनऊ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की मुस्कान गुप्ता ने यहां अपना स्थान राष्ट्रीय स्तर के लिए सुनिश्चित किया एवं पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त की। चेयरमैन ¨वग कमांडर एचके राय ने मुस्कान गुप्ता को आशीर्वाद देते हुए सम्मानित किया।
बिलासपुर : राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता इंस्पायर मानक में सर्वसंस्कृति विद्यालय की छात्रा का नाम चयनित हुआ है। प्रतियोगिता का आरंभ जनपद स्तर पर आनलाइन हुआ, जिसमें 56 विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ। बरेली में प्रस्तुतीकरण के बाद छात्रों का चयन हुआ और दस हजार की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा प्रदान की गई। 260 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ, जिन्होंने लखनऊ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की मुस्कान गुप्ता ने यहां अपना स्थान राष्ट्रीय स्तर के लिए सुनिश्चित किया एवं पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त की। चेयरमैन ¨वग कमांडर एचके राय ने मुस्कान गुप्ता को आशीर्वाद देते हुए सम्मानित किया। प्रधानाचार्य योगेश जेटली समेत अन्य शिक्षकों ने छात्रा की इस उपलब्धि की सराहना की।