Move to Jagran APP

कांग्रेस को झटका, दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया अनदेखी का आरोप

जेएनएन रामपुर 13 साल तक जिलाध्यक्ष रहे बलजीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को अपने साथियों समेत कांग

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 12:35 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 12:35 AM (IST)
कांग्रेस को झटका, दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया अनदेखी का आरोप
कांग्रेस को झटका, दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया अनदेखी का आरोप

जेएनएन, रामपुर: 13 साल तक जिलाध्यक्ष रहे बलजीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को अपने साथियों समेत कांग्रेस छोड़ दी। उनके दादा पूर्व मंत्री सरदार चंचल सिंह भी कांग्रेस में रहे। बिट्टू के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह और बिलासपुर के ब्लाकध्यक्ष टेल सिंह, राजेंद्र सिंह मिटू, सरदार परमिदर सिंह, हरप्रीत सिंह, परगट सिंह,अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह हमन, लखवीर सिंह प्यारा सिंह व अन्य साथियों ने कांग्रेस से किनारा कर लिया। उन्होंने सिविल लाइंस में अपने कैंप कार्यालय पर मीडिया से वार्ता के दौरान पार्टी छोड़ने की घोषणा की। वह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर अनदेखी के आरोप लगाए। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के चयन में धांधली की है। पैसे लेकर पद बांटने का भी आरोप लगाया। कहा कि पूर्व सांसद बेगम नूरबानो को भी दरकिनार कर दिया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में अगर उन्हें टिकट दिया जाता तो वह चुनाव जीततीं, लेकिन ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया, जिसे उसके विधानसभा क्षेत्र में मात्र सात हजार वोट मिले। यह पूछे जाने पर कि वह किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो उन्होंने कहा कि अभी किसी और पार्टी में शामिल होने का निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी हो रही है। वह किसानों के बीच जाएंगे, जैसा क्षेत्र के लोग कहेंगे, वैसा निर्णय लिया जाएगा।

नवेद मियां ने भी समझाया : पूर्व जिलाध्यक्षों के पार्टी छोड़ने की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां भी बिट्टू के कैंप कार्यालय पहुंचे और पार्टी न छोड़ने के लिए समझाया। लेकिन, वे नहीं माने और फिर मीडिया से वार्ता के दौरान कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.