Move to Jagran APP

गरीबों की मदद सबसे बड़ी मानव सेवा : औलख

गरीबों की मदद सबसे बड़ी मानव सेवा औलख

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 10:26 PM (IST)
गरीबों की मदद सबसे बड़ी मानव सेवा : औलख
गरीबों की मदद सबसे बड़ी मानव सेवा : औलख

बिलासपुर : प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ी मानव सेवा है।

loksabha election banner

वह गुरुवार को तहसील परिसर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि निर्धन, गरीब एवं असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, वृद्धा पेंशन, उज्जवला गैस योजना आदि योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गरीब व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराएं विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में 820 कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, जिला उपाध्यक्ष संतोख सिंह खैहरा, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, डीसीबी के उपसभापति हरजिन्द्र सिंह, हरवंश लाल पारुथी, सुरजीत सिंह, अमित शर्मा, शुऐब खां, पवन रस्तोगी, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह भट्टी, सौरभ सक्सेना, दीपांकर बैरागी, रमेश कश्यप आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद कुमार सक्सेना ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.