Move to Jagran APP

रामपुर के टांडा में खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत

खाना बनाते समय आग लगने से महिला झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 01:19 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 01:19 AM (IST)
रामपुर के टांडा में खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत
रामपुर के टांडा में खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत

टांडा : खाना बनाते समय आग लगने से महिला झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। घटना क्षेत्र के गांव महमूदपुर की है।

loksabha election banner

लोदीपुर नायक निवासी महिला का महमूदपुर गांव में सुभाष के साथ 14 साल पहले विवाह हुआ था। रविवार को रसोई में खाना बनाते समय आग लग जाने से वह जल गई थी। स्वजन बाजपुर ले गए थे। वहां उसका किसी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को देर रात उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने आकर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उसके भाई तारीफ सिंह की ओर से उसके पति व देवर पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि महिला खाना बनाते हुए जल गई थी। बाजपुर में उसका इलाज चल रहा था, इस दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि कोई तहरीर आती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने 55 बाइकों का किया चालान, वसूले नौ हजार

स्वार : सीओ धर्मसिंह मार्छाल व कोतवाली प्रभारी रूम सिंह बघेल ने यातायात माह के तहत मुंशीगंज तिराहा, बिलासपुर मार्ग, पिरानी का बाग एवं धनौरी चौराहे पर वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान 55 बाइकों का चालान करने के साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। इसके साथ ही बिना मास्क लगाए लोगों से चार हजार रुपये वसूले। कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। सीओ ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.