सराफा बाजार की सड़क जर्जर, लोग परेशान
सराफा बाजार की सड़क जर्जर लोग परेशान
रामपुर: शहर में नया गंज सर्राफा बाजार की सड़क काफी समय से जर्जर है। सपा शासनकाल में जामा मस्जिद क्षेत्र तक सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था, बाकी हिस्सा ऐसे ही छोड़ दिया गया। जामा मस्जिद के आगे का कुछ भाग पिछले 25 साल से अधूरा पड़ा है। सर्राफा बाजार की सड़क बीच में से पूरी तरह से उधड़ चुकी है, जगह-जगह गहरे गडढे हो गए हैं, गडढों से बचाने के लिए अक्सर बाइक सवार आदि अचानक कट मारते हैं तो पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं, जिससे वाहन सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। वाहनों को साइड लगने पर अक्सर वाहन सवारों में झगड़ा भी हो जाता है। शहर का यह काफी व्यस्त मार्ग है। हर समय इधर से होकर काफी राहगीर गुजरते हैं, स्कूलों की रिक्शा आदि भी इधर से होकर जाती हैं। जर्जर सड़क के कारण रिक्शा भी कई बार पलट चुकी हैं। इसके अलावा अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता है। ऐसे में जर्जर सड़क से निकलने में सर्राफा व्यापारियों के अलावा राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सर्राफा व्यापारी इस सड़क को बनवाने के लिए पूर्व में कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए।
निशांत रस्तोगी, सर्राफा बाजार, नया गंज।
सर्राफा बाजार की सड़क पर गहरे गडढों से बचने के लिए अक्सर दोपहिया वाहन सवार अचनाक कट मारते हैं, जिससे पीछे आने वाले वाहनों में साइड लगने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
अनिल रस्तोगी। बरसात का मौसम शुरु होने वाला है। बारिश में सड़क पर काफी जलभराव हो जाता है। जर्जर सड़क के कारण इधर से गुजरने में राहगीरों को काफी दिक्कत होगी। सड़क बनवाई जाए।
विकास गुप्ता। इस मार्ग से होकर कई स्कूलों के बच्चों की रिक्शाएं गुजरती हैं। जर्जर सड़क के कारण कई बार रिक्शाएं पलट जाती है, बाइक सवार भी गिरते रहते हैं। सड़क शीघ्र बनवाई जाए।
विपिन कुमार।