मुहल्लों को किया सैनिटाइज
मिलक जासं कोरोना और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा शुक्रवार
मिलक, जासं: कोरोना और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा शुक्रवार की रात से की गई 55 घंटों की बंदी की घोषणा के दूसरे दिन रविवार को भी सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। नगर पालिका के द्वारा सफाई अभियान चलाकर विभिन्न मुहल्लों को सैनिटाइज किया गया।
बंदी के दूसरे दिन बाजार बंद रहने से पूरे दिन नगर में सन्नाटा छाया रहा। नगर की गलियों में पुलिस कर्मी राडंउ मारते रहे। इस दौरान लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई। सभी लोगों से मास्क लगाने, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की। नगर में जरूरतमंद लोगों को दवाइयों की होम डिलीवरी कराई गई। सुबह लोगों के घरों में दूध भी उपलब्ध कराया गया। उधर नगर पालिका की ओर से बंदी के दूसरे दिन भी नगर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर के विभिन्न मुहल्लों, हाईवे किनारे बनी दुकानों और कंटेंमेंट जोन को सैनिटाइज किया गया।