Move to Jagran APP

गन्ना कोल्हुओं पर पाबंदी हटाएं

गन्ना कोल्हुओं पर पाबंदी हटाएं गन्ना कोल्हुओं पर पाबंदी हटाएं गन्ना कोल्हुओं पर पाबंदी हटाएं

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:06 AM (IST)
गन्ना कोल्हुओं पर पाबंदी हटाएं
गन्ना कोल्हुओं पर पाबंदी हटाएं

रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी के साथ दढि़याल के लोग बुधवार को जिलाधिकारी से मिले और गन्ना कोल्हुओं पर लगी पाबंदी को हटाने की मांग की। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि दढि़याल में गन्ना कोल्हुओं में गुड़ बनाया जाता है, जिससे लोगों को रोजगार भी मिलता है, लेकिन आठ नवंबर को उपजिलाधिकारी द्वारा कोल्हू बंद करा दिए गए। काफी मिन्नत करने के बाद भी उन्होंने कोल्हू चलाने से मना कर दिया, जिससे किसानों को गन्ने से गुड़ बनाने में दिक्कत हो रही है। यदि कोल्हू नहीं चले तो किसान समय से गेहूं की फसल नहीं बो पाएंगे और कोल्हू स्वामियों को भी नुकसान होगा। कोल्हू स्वामी लगभग 50 वर्षों से कोल्हू चलाते आ रहे हैं। कोल्हू स्वामी खोई से अलग ईधन का उपयोग नहीं करते हैं अगर कोई खोई के अलावा ईधन का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। गन्ना कोल्हों की परेशानी को देखते हुए कोल्हू चलवाने की मांग की जाए। इस मौके पर भीमा, शाहिद, रिजवान, इकरार, नजाकत, खलील, रईस, शराफत, अनवर अली आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.