शहजादनगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
रवेज पुत्र असगर है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को दबका गांव के चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उधर शहजादनगर पुलिस ने निपनिया गांव के जसविदर पुत्र लेखराज को भी पकड़ा है। उसके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे।
रामपुर : शहजादनगर थाना क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि आरोपित का उसके घर आना जाना था। उसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दो साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती जब भी शादी के लिए कहती तो वह टाल जाता था। बाद में युवती को पता चला कि आरोपित दूसरी जगह शादी के लिए लड़की देख रहा है। इस पर उसने परिजनों को आरोपित के बारे में बता दिया। परिजनों ने आरोपित से बात की और युवती से शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपित ने युवती के माता-पिता के साथ मारपीट और गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। इस पर परिजन युवती को लेकर थाने आ गए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी परवेज कुमार ने बताया कि आरोपित परवेज पुत्र असगर है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को दबका गांव के चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उधर, शहजादनगर पुलिस ने निपनिया गांव के जसविदर पुत्र लेखराज को भी पकड़ा है। उसके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे।