Move to Jagran APP

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष बने राजीव शर्मा

कार्यकर्ता सम्मेलन में 32 लोगों ने की सदस्यता ग्रहण

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 11:17 PM (IST)
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष बने राजीव शर्मा
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष बने राजीव शर्मा

जागरण संवाददाता, रामपुर : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का रविवार को साजन मंडप में जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इसका विस्तार किया गया। इस दौरान 32 लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

loksabha election banner

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि सभी धर्मों के व्यापारियों से मिलकर यह संगठन बना हैं। किसी के साथ इसमें कोई भेदभाव नहीं किया गया है। इसी तरह मिशन को आगे बढ़ाकर व्यापारी समाज की एकता को मजबूत किया जाएगा। अपने देश की अर्थव्यवस्था को पूरे विश्व में मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा, जिससे अपने देश को विश्व की सुपर पावर अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने दूसरे संगठनों से आए 32 पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर व्यापारी समाज को मजबूत करने व सुरक्षित करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारी भी बनाए गए। इनमें राजीव शर्मा को युवा जिलाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गर्ग, सतेंद्र सक्सेना, दीपक शर्मा, अमित गोयल, अतुल कपूर को उपाध्यक्ष, विनीत मल्होत्रा को जिला महामंत्री, योगेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, विमल गुप्ता, सुमित कथूरिया, मनोज अग्रवाल, हंसराज अरोड़ा को उप सचिव, शोभित गोयल, राम कपूर, सोनू सचदेवा, चिटू पावा, मोहित गुप्ता, सचिन, नवीन अग्रवाल, विजय गिरोरी को संगठन मंत्री, अंकित गुप्ता, कमल सक्सेना, तरुण कथूरिया, गौरव गुप्ता, सचिन अरोरा को प्रचार मंत्री, सचिन, राजेश, गौरव रस्तोगी, को विधि मंत्री व मनोज को उप सचिव मनोनीत किया। सभी से संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान देने का आहवान किया।

इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविद गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, महफूज हुसैन, मोहन अरोरा, सतपाल टीटू, सलविदर विराट, शिवम भारद्वाज, शुऐब कमाल पहलवान, गौरव जैन, हिमांशु चौधरी, हाजी मुनव्वर, सुमित गोयल, अजय सिघल, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.