Move to Jagran APP

नैनीताल रोड को फोरलेन बनाने का काम लटका, पर्यटक परेशान

नैनीताल रोड को फोरलेन बनाने का काम लटका पर्यटक परेशान

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 11:08 PM (IST)
नैनीताल रोड को फोरलेन बनाने का काम लटका, पर्यटक परेशान
नैनीताल रोड को फोरलेन बनाने का काम लटका, पर्यटक परेशान

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : नैनीताल हाईवे पर फोरलेन बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। काम पूरा न होने के कारण क्षेत्रवासियों समेत पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर उड़ रही धूल से लोग परेशान हैं। लोगों ने फोरलेन का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

loksabha election banner

रामपुर से काठगोदाम तक फोरलेन बनाने का काम किया जा रहा है। बीच-बीच में फोरलेन का काम लटक जाने या फिर धीमी गति से होने के चलते यात्रियों समेत पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर मार्ग पर नवीन मंडी, गांव मुल्ला खेड़ा, पंजाबनगर, भोट, थूनापुर एवं नैनीताल मार्ग पर मन्नत गार्डन के पास समेत अन्य स्थानों पर निर्माण नहीं होने की वजह से लोग परेशान हैं। मार्ग पर उड़ रही धूल लोगों को बीमार कर रही है, लेकिन निर्माणदायी संस्था एवं उच्चाधिकारी इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों में रोष व्याप्त है।

लोगों का आरोप है कि निर्माणदायी संस्था द्वारा धूल उड़ने वाले स्थानों पर पानी का भी छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। कहा कि उक्त समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करा जा चुका है। बावजूद विभाग के अधिकारी इस ओर अंजान बने हैं। नैनीताल मार्ग पर जगह-जगह निर्माण सामग्री पड़े होने पर खासकर नैनीताल-रामपुर आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर राज्यमंत्री समेत खासकर वीआइपी और वीवीआइपी का भी आना-जाना रहता है। बावजूद इसके फोरलेन पूरा नहीं हो रहा है। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि निर्माण लटका नहीं है, कार्य चल रहा है। बताया कि निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता कर काम में तेजी लाने को कहा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.