ट्रक यूनियन के चुनाव में हंगामा , निशान बने अध्यक्ष
बिलासपुर : ट्रक यूनियन के चुनाव में सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए हंगामा हुआ। विवाद के चलते द
बिलासपुर : ट्रक यूनियन के चुनाव में सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए हंगामा हुआ। विवाद के चलते दोनों पदों के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बाद में पुलिस ने यूनियन के लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। रविवार को मुहल्ला शिवबाग मंडी स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय पर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। यूनियन के अध्यक्ष रमनदीप ¨सह उर्फ गब्बर ने अपना इस्तीफा दे दिया। बाद में यूनियन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निशान ¨सह को सर्वसम्मति से यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान चुनाव के चलते सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए कार्यालय पर विवाद हो गया। यहां पर यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा हंगामा किए जाने पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया। ट्रक यूनियन कार्यालय पर हंगामे की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश वीर ¨सह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में हंगामा कर रहे यूनियन के पदाधिकारियों को थाने ले आए। कोतवाल अजय कुमार श्रोत्रीय ने यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इसके पश्चात यूनियन के पदाधिकारी चले गए, जबकि सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हो सका। जासं