रामनाथ कालोनी में निकाली प्रभातफेरी
रामनाथ कालोनी में निकाली प्रभातफेरी
जागरण संवाददाता, रामपुर : श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार से रोजना प्रभातफेरी निकाली जा रही है। इसीक्रम में बृहस्पतिवार की सुबह रामनाथ कालोनी में प्रभातफेरी निकाली गई, जिसका मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर जलपान कराया।
गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार से सुबह पांच बजे गुरु के जयकारों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें सबसे आगे निशान साहिब और श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के चित्र लगा हुआ फूलों से सजा हुआ वाहन चल रहा था। इसके साथ संगत शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का गायन करते हुए चल रही थी। मार्ग में जगह-जगह प्रभातफेरी का लोगों ने स्वागत किया और सभी को जलपान कराया। प्रभातफेरी गुरुद्वारे से राधा रोड, रामनाथ कालोनी की विभिन्न गलियों में होती हुई वापस गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने जमकर गुरु के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। शुक्रवार को प्रभातफेरी सिविल लाइंस में निकाली जाएगी।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार गुरजीत सिंह आहूजा, मनजीत सिंह माटा, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, बंटी, इकबाल सिंह, सुनीत प्रीत सिंह, गुरवचन सिंह, हरपाल सिंह, जगजीत सिंह काका, सुरजीत कौर, अमरजीत कौर, रविद्र कौर आदि रहे।