आईजी को पत्र लिख कर की पुलिस की शिकायत
लेकिन आरोप है कि सात माह बाद भी पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:07 PM (IST)
बिलासपुर, जासं : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के महिला मोर्चा की जिला महासचिव फईम जहां ने आईजी को शिकायती पत्र प्रेषित कर केमरी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा है कि 27 दिसबंर की रात उनका छोटा भाई नईम अहमद केमरी में रिश्तेदारी में गया था। वहां से वह कहीं लापता हो गया। इस बीच उन्हें पता चला कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है। जिस पर स्वजन ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश भी शुरू कर दी थी। लेकिन, आरोप है कि सात माह बाद भी पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें