प्लाट के रुपये वापस मांगने पर पीटा, रिपोर्ट
व्यक्ति द्वारा प्लाट के रुपये वापस मांगने पर तीन व्यक्तियों से उसे पीटकर एवं गाली-गलौज कर भगा दिया। साथ ही आरोपित हवाई फायरिग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फायरिग की घटना से इंकार कर रही है। गांव भोट निवासी अकील अहमद ने गांव सनइया सुख निवासी महफूज आदि से पांच वर्ष पहले प्लाट का सौदा किया था। उसने महफूज आदि को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। बाद में उसने उक्त व्यक्तियों से प्लाट अपने नाम कराने को कहने पर आरोपित टाल-मटोल करते चले आ रहे थे। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत होने के बावजूद भी कोई हल नहीं निकल सका था।
बिलासपुर : प्लाट के रुपये वापस मांगने पर तीन व्यक्तियों ने पीटकर एवं गाली-गलौज कर भगा दिया। बाद में आरोपित हवाई फायरिग करते हुए फरार हो गए। पुलिस फायरिग की घटना से इंकार कर रही है।
गांव भोट निवासी अकील अहमद ने गांव सनइया सुख निवासी महफूज आदि से पांच वर्ष पहले प्लाट का सौदा किया था। उसने महफूज आदि को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। बाद में उसने उक्त व्यक्तियों से प्लाट अपने नाम कराने को कहने पर आरोपित टाल-मटोल करते चले आ रहे थे। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत होने के बावजूद भी कोई हल नहीं निकल सका था। रविवार को भाकियू नेता अली नाजिम अली समेत गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। आरोप है कि आरोपितों ने अकील अहमद के साथ गाली-गलौज की। उसके विरोध पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। भाकियू नेता एवं ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों आरोपित हवाई फायरिग करते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फायरिग की घटना झूठी है। कहा कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप