लो-वोल्टेज के चलते लोग परेशान
टांडा में नगर में विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल है।
रामपुर, जेएनएन। टांडा में नगर में विद्युत व्यवस्था का बुरा हाल है। लो-वोल्टेज के चलते भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। रमजान के समय लगातार लो-वोल्टेज की समस्या रही है। रमजान के आखिरी समय में भी विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप है। तापमान बढ़ने तथा बिजली गायब रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। तहसील को 20 घंटे बिजली के आदेश हवाई साबित हो रहे हैं। 24 घंटे में बिजली मात्र आठ या दस घंटे ही मिल पा रही है। उसमें भी कई घंटे की कटौती होती है। जो बिजली सप्लाई मिलती है उसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। एसडीओ राजदीप सिंह का कहना है कि कंट्रोल से ही कटौती हो रही है। ट्रांसमिशन से जो सप्लाई आती है। उसमें स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं होती है।