Move to Jagran APP

भाजपा में शामिल हो गए सपा नेता विक्की राज

भाजपा में शामिल हो गए सपा नेता विक्की राज

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:53 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:05 AM (IST)
भाजपा में शामिल हो गए सपा नेता विक्की राज
भाजपा में शामिल हो गए सपा नेता विक्की राज

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा नेता आकाश सक्सेना के प्रयास से समाजवादी पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्की राज एडवोकेट ने सभी साथियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, जिला प्रभारी डॉक्टर चंद्र मोहन, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बल्देव औलख, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गिरीश यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर, युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मदन चौहान के समक्ष समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।ग्राम बिजइया में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने प्रधान महावीर यादव के अलावा काफी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। ज्वालानगर में इमामबाड़े के पास छात्र नेता अलमदार हुसैन के आवास पर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने छात्र नेता अलमदार हुसैन और उनके साथ गुलफाम अली, ईशान हुसैन, उवैश नकवी, फैज खान, राहिल काजमी, जिया अब्बास, अमित कुमार, रवि शंकर, प्रेम सिंह, निमित गुप्ता आदि को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

loksabha election banner

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के बरेली विधायक अरुण कुमार सक्सेना ने मंगलवार को शहर में जगह-जगह बैठकें की। इस दौरान उन्होंने सभी से भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता को जिताने की अपील की। ज्वालानगर में भाजपा के मीडिया प्रभारी एवं पूर्व सभासद अनुज सक्सेना के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग, समाज के लोग भाजपा से तेजी के साथ जुड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, अनिल सक्सेना, सुभाष सक्सेना, अंकुश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अब इंडस्ट्रियल एरिया में होगा रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय पर मंगलवार को संगठन की बैठक हुई। इसमें प्रदेश मंत्री चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कार्यक्रम ज्वालानगर के रजा टेक्सटाइल ज्वाला क्लब में आयोजित किया गया था। रजा टेक्सटाइल का कोर्ट में केस चल रहा है, इस स्थान के विवादित होने के कारण अब स्थान बदल दिया गया है। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शाहबाद रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में होगा। यहां पर 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रामपुर विजय महासभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

इस मौके पर जिला प्रभारी डॉ. चंद्र मोहन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, संजय पाठक, जुगेश अरोड़ा, अशोक विश्नोई, हंसराज पप्पू प्रेम शंकर, मोहन लोधी, संजय चंद्रा, प्रभात अग्रवाल, उमेश शर्मा अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.