दीया सजाओ प्रतियोगिता में परी ने मारी बाजी
इसमें परी रस्तोगी ने पहला खुशी रस्तोगी ने दूसरा अविरल खंडेलवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंजू मेहरोत्रा ने दीपावली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी दी।
रामपुर, जेएनएन : अनुभव शिक्षा ज्योति सोसायटी की ओर से दीपावली के अवसर पर दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने दीयों को रंगों से काफी खूबसूरत ढंग से सजाया। इसमें परी रस्तोगी ने पहला, खुशी रस्तोगी ने दूसरा, अविरल खंडेलवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंजू मेहरोत्रा ने दीपावली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी दी। कहा कोरोना काल में प्रदूषण सभी के लिए घातक हैं। इसलिए यह प्रयास करें कि वातावरण प्रदूषित न हो इस तरह से दीपावली मनाई जाए। इस मौके पर अंजू मेहरोत्रा, पूजा गुप्ता, पल्लवी, सुनीता, अशोक, पिकी खंडेलवाल, अनुभव मेहरोत्रा, वैभव मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। रंगोली प्रतियोगिता में मयूर ग्रुप ने मारी बाजी
मिलक : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को रंगोली व डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों के हरियाली, वाटिका और मयूर देसी ग्रुप तथा क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता में रेनबो, भगत सिंह, दीपावली और सुपर कूल ग्रुप ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाओ, दीप जलाएं प्रकाश फैलाएं, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए रंगोलियां बनाईं। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से झालर, मोमबत्ती, दीपक आदि बनाए। रंगोली प्रतियोगिता में मयूर ग्रुप पहले, वाटिका ग्रुप दूसरे और हरियाली ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता में भगत सिंह ग्रुप पहले, दीपावली दूसरे और सुपर कूल ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। कालेज प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य गुरजीत सिंह, यशपाल सिंह, अमृत कौर, सपना अरोड़ा, माधुरी सिंह, अर्चना सिंह, ममता गंगवार, विभा सिघल, शिवांगी, सुनील कुमार, कुमारी प्राची, अमित कुमार, विजय, सरिता, मुहम्मद हारुन, प्रियांशी आदि मौजूद रहे।