पेड़ मानव जीवन के लिए वरदान
मिलक : रविवार को राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के निकट शम
मिलक : रविवार को राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के निकट शमशान में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन ¨सह ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में पेड़ों ऑक्सीजन लेता रहता है। मनुष्य पेड़ों का कर्जदार है। इसके बावजूद वह पेड़ों का दिन-रात कटान किए जा रहा है। हर एक व्यक्ति का यह फर्ज बनता है कि वह कम से कम सौ पेड़ अवश्य लगाए। पेड़ मानव जीवन के लिए वरदान हैं, इसलिए वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं। इस अवसर पर गिरीश नारायण गोस्वामी, रंजीत सागर, शेखर सक्सेना, मोहम्मद दानिश, सत्यप्रकाश शर्मा, रामू गंगवार, बाबू कश्यप, शशि देव नारायण गोस्वामी, संजू शर्मा, राजपाल सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव 28 अक्टूबर को
मिलक : रविवार को श्रीश्याम सरकार सेवा समिति की बैठक आर्य समाज मंदिर में हुई। महामंत्री जलज गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष पांचवां श्रीश्याम रंगीला संकीर्तन महोत्सव 28 अक्टूबर को रामलीला ग्राउंड में मनाया जाएगा। इसमें बाबा का गुणगान करने के लिए वृंदावन धाम से साध्वी पूनम दीदी, जयपुर से संजय पारिख और सुरभि चतुर्वेदी अपनी प्रस्तुति देंगी। पदाधिकारियों ने संकीर्तन को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महांमत्री जलज गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉक्टर डीके अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, मनोज गुप्ता, अभय अग्रवाल, सुरेंद्र गिरी, विकास अग्रवाल, राजू शर्मा, गौरव अग्रवाल आदि बाबा के भक्त शामिल हुए।