किसान के 38 पेड़ काटे
टांडा : रात में किसी ने किसान के 38 पेड़ काट दिए। मुहल्ला भव्वलपुरी निवासी मोहम्मद रफी
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 09:50 PM (IST)
टांडा : रात में किसी ने किसान के 38 पेड़ काट दिए। मुहल्ला भव्वलपुरी निवासी मोहम्मद रफी का कहना है कि उसका गांव करखेड़ा में आम का बाग है। बाग में यूकेलिप्टिस व शीशम के पेड़ भी लगे हैं। गुरुवार रात किसी ने उसके 35 पेड़ यूकेलिप्टिस, एक शीशम, एक नीम व एक आम का पेड़ काटकर बाग में ही डाल दिया। जानकारी पर उसने शुक्रवार को बाग में जाकर देखा तो पता लगा। उसने तहरीर दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें