Move to Jagran APP

छठ पर्व के तीसरे दिन महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य देव को दिया अ‌र्घ्य

छठ पर्व के तीसरे दिन महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य देव को दिया अ‌र्घ्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 10:43 PM (IST)
छठ पर्व के तीसरे दिन महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य देव को दिया अ‌र्घ्य
छठ पर्व के तीसरे दिन महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य देव को दिया अ‌र्घ्य

जागरण संवाददाता, रामपुर : छठ पर्व का तीसरा दिन शहर में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की शाम को छठ पूजा स्थलों पर काफी रौनक रही। संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व के तीसरे दिन शाम को छठ पूजा स्थलों पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ छठ मइया की पूजा-अर्चना की। इन स्थानों पर बने कृत्रिम घाट के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया। इससे पूर्व बाजार में जाकर लोगों ने छठ पूजा की पूजन सामग्री, मौसमी फल, सब्जी आदि की जमकर खरीदारी की, जिससे बाजारों में पूरे दिन काफी भीड़ रही।

loksabha election banner

संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व पर महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती हैं। छठ पर्व की शुरुआत बृहस्पतिवार को नाहय खाय के साथ हुई थी, शुक्रवार को खरना मनाया गया। इसमें महिलाओं ने गेहूं के आटे की रोटी और गन्ने के रस की खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद महिलाओं ने 36 घंटे के लिए निर्जला व्रत रखा। छठ पूजा के तीसरे दिन शनिवार को घरों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं,पूजन की सारी सामाग्री एकत्र कर शाम को छठ मइया के पूजन के लिए महिलाओं ने नए वस्त्र पहने और छठ पूजा स्थलों पर एकत्र हुईं। महिलाओं ने यहां पर छठ मइया के लोकगीत गाकर विधि-विधान से पूजन किया। शहर में जगह-जगह छठ पूजा स्थलों पर कृत्रिम घाट बने थे। महिलाओं ने कृत्रिम घाट में भरे पानी के अंदर खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। रविवार की सुबह महिलाएं उगते सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने के बाद उपवास खोलेंगी। शहर में कई स्थानों पर हुई छठ पूजा रामपुर : छठ पर्व शहर में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके लिए शहर में जगह-जगह छठ पूजा स्थल बने हैं, जिनपर शनिवार की शाम लोगों की काफी भीड़ रही। इनमें ज्वालानगर में शाहबाद रोड स्थित कृष्णा मंदिर, आगापुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क, रजा टेक्सटाइल पुरानी कालोनी आदि स्थानों पर छठ पूजा स्थल हैं। इन स्थानों पर लोग पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे। पूजा स्थलों को फूलों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से काफी खूबसूरत ढंग से सजाया गया। इन सभी स्थानों पर पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने के लिए कृत्रिम तालाब बने हैं, जिनमें पानी भरा गया। इसके अलावा लाउडस्पीकर लगाए गए, जिन पर पूरे दिन छठ मइया के लोकगीत सुनाई दिए। शाम के समय बैंडबाजे के साथ लोग सिर पर टोकरी में सभी पूजन सामाग्री लेकर छठ पूजा स्थलों पर पहुंचे तो वहां पर काफी रौनक हो गई। छठ पूजा की तैयारियों के चलते बाजारों में उमड़ी भीड़ रामपुर : छठ पूजा की तैयारियों के चलते शनिवार को बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। पूजन में प्रयोग होने वाले सामान की लोगों ने जमकर खरीदारी की।

छठ मइया का इस मौसम में चलने वाले फल, सब्जी, गन्ने आदि से पूजन किया जाता है, जिसके कारण बाजारों में फलों, सब्जियों, पूजन सामग्री, छाज, डलिया, नारियल, गन्ना, सेब, केला, अमरुद, मूली, पान के पत्ते, सूखा मेवा, ढक्कन आदि की खरीदारी की। इससे बाजारों में पूरे दिन काफी चहल-पहल रही। शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठे छठ पूजा स्थल रामपुर : छठ पर्व शहर में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसके लिए लोग पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे। छठ पूजा स्थलों की साफ-सफाई कर कृत्रिम तालाबों में पानी भरा गया। इसके बाद इन सभी स्थानों को फूलों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से काफी खूबसूरत ढंग से सजाया गया। शहर में ज्वालानगर में शाहबाद रोड स्थित कृष्णा मंदिर, आगापुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क, रजा टेक्सटाइल पुरानी कालोनी आदि स्थानों पर बने पूजा स्थलों को काफी खूबसूरत ढंग से सजाया गया। इसके अलावा ज्वालानगर में रजा टेक्सटाइल पुरानी कालोनी, राम-रहीम पुल से लेकर कृष्णा मंदिर तक बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। शाम होते ही छठ मइया के पूजा स्थलों के साथ ही इनको जाने वाले मार्ग बिजली की रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से जगमगा उठे। छठ पूजा स्थलों पर हुई जमकर आतिशबाजी रामपुर : शहर में छठ पूजा स्थलों पर शाम के समय लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान आगापुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में छठ पूजा स्थल के पास लोगों ने आतिशबाजी की। इस दौरान अनार, चकरी, रॉकेट और पटाखे छोड़े। छठ पूजा स्थल पर मौजूद लोगों ने आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। पूजा स्थलों पर लोगों ने ली सेल्फी रामपुर : छठ पूजा के तीसरे दिन शनिवार की शाम महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर श्रृंगार किया और छठ पूजा स्थलों पर डूबते हुए सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने के लिए परिवार के साथ एकत्र हुईं। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह परिवार के सदस्य इन पलों को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेते नजर आए। शहर में छठ पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.