Move to Jagran APP

मुस्लिम समुदाय के लोग भी राम मंदिर के धन संग्रह अभियान में करे सहयोग

शाहबाद (रामपुर) मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक हाजी जहीर अहमद ने कहा की मुसलमानों को विपक्षी दलों की साजिशों से होशियार रहने की •ारूरत है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 11:04 PM (IST)
मुस्लिम समुदाय के लोग भी राम मंदिर के धन संग्रह अभियान में करे सहयोग
मुस्लिम समुदाय के लोग भी राम मंदिर के धन संग्रह अभियान में करे सहयोग

शाहबाद (रामपुर) : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक हाजी जहीर अहमद ने कहा की मुसलमानों को विपक्षी दलों की साजिशों से होशियार रहने की •ारूरत है। विपक्षी दल हमेशा से भाजपा का मुस्लिम विरोधी चेहरा दिखाते आ रहे हैं। वह नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा के आवास पर बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुसलमानों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इससे पहले किसी सरकार ने ऐसा नही किया। कुछ स्वार्थी तत्व भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की साजिशों से हमें होशियार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम मे वतन परस्ती के बारे में विस्तार से बताया गया है। देश सबसे पहले है। हम सभी को अपने वतन से मुहब्बत करना चाहिए। मुसलमानों को अपने हुकमरानों की इज्जत करनी चाहिए।

रूहेलखंड प्रांत संयोजक फैसल मुमताज ने कहा कि मंच के कार्यकर्ता विश्व हिदू परिषद के साथ मिलकर श्री राम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान में भाग लें एवं मुस्लिम समुदाय से योगदान एकत्रित करें। हमें अच्छे भारत के सच्चे भारतीय बनने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान समाज में उत्कर्ष कार्यों के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैय्यद अनस को •िाला सह संयोजक, सदफ आलम नगर संयोजक एवं नावेद मियां को नगर सह संयोजक बनाया गया।

इस मौक़े पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री शाह आलम, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, सय्यद अनस, सदफ आलम, नावेद मियां, गुड्डू खान, सादि़क हुसैन, राहुल शर्मा, शम्भू नाथ, सालीम अंसारी आदि मौजूद रहे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.