रामपुर की रेडिको खेतान डिस्टिलरी में लगी आग में छह झुलसे, मौके पर दमकल की सात गाड़ियां
Mishap in UP रामपुर में बरेली हाईवे पर शराब की फैक्ट्री रेडिको खेतान में शनिवार सुबह केमिकल पाइप लीक होने से आग लग गई। डिस्टिलरी में आग लगने के कारण से कई कर्मचारियों के झुलसने की जानकारी मिली है। अग्निशमन की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं।
रामपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की बड़ी डिस्टिलरी में से एक रामपुर की रेडिको खेतान डिस्टिलरी में शनिवार को सुबह आग लग गई। केमिकल पाइप लीक होने से लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। डिस्टिलरी में फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस फायर सर्विस की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आग की चपेट में आने से छह लोग झुलस गए हैं।
रामपुर में बरेली हाईवे पर शराब की फैक्ट्री रेडिको खेतान में शनिवार सुबह केमिकल पाइप लीक होने से अचानक आग लग गई। डिस्टिलरी में आग लगने के कारण से कई कर्मचारियों के झुलसने की जानकारी मिली है। मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं।
आग लगने की वजह केमिकल पाइप लीक होना माना जा रहा है। फैक्ट्री के प्रबंधक प्रशासन इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।