Move to Jagran APP

गरीब जनता के कल्याण को चलाई जा रहीं योजनाएं, कोई भी व्यक्तिलाभ लेने से न रहे वंचित : औलख

प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि गरीब जनता के लिए जितनी योजनाएं मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं आज तक इतनी योजनाएं किसी सरकार द्वारा नहीं चलाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 12:40 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 12:40 AM (IST)
गरीब जनता के कल्याण को चलाई जा रहीं योजनाएं, कोई भी व्यक्तिलाभ लेने से न रहे वंचित : औलख
गरीब जनता के कल्याण को चलाई जा रहीं योजनाएं, कोई भी व्यक्तिलाभ लेने से न रहे वंचित : औलख

जेएनएन, बिलासपुर : प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि गरीब जनता के लिए जितनी योजनाएं मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। आज तक इतनी योजनाएं किसी सरकार द्वारा नहीं चलाई गई।

loksabha election banner

शनिवार को ब्लाक में गरीब कल्याण दिवस के उपलक्ष में रबी किसान कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीब जनता के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जैसे उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम दुर्घटना बीमा योजना, दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरण, फसली बीमा आदि अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जमकर प्रचार-प्रसार करें। इस कार्य में लापरवाही किसी हालत में सहन नहीं की जाएगी। कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। राज्यमंत्री ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इससे पहले राज्यमंत्री ने फीता काटकर रबी किसान कल्याण मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन, सीडीपीओ मुदिता तिवारी, एडीओ पंचायत वीरसिंह दिवाकर, ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक सक्सेना, कुलदीप भटनागर, राजवीर, चौधरी लोकेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, शाकिब खां आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर चमरौवा ब्लाक पर लगे मेले का उद्घाटन भाजपा नेता सूर्य प्रकाश पाल व ब्लाक प्रमुख हरिबाला के द्वारा किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी जबकि भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं दिव्यांगों के सशक्तिकरण को दस ट्राई साइकिल, दो व्हीलचेयर व पांच बैशाखी समेत अन्य उपकरणों का वितरण किया। इस मौके पर जुटे लोगों ने सरकारी स्टालों पर घूमकर भी जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.