जिलाध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
जिलाध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 11:07 PM (IST)
रामपुर : भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को राम विहार स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें 20 नवंबर को होने वाले जिलाध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारी हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र चंदेल और सह प्रभारी हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया 20 नवंबर को कार्यालय पर सुबह 11 बजे से शुरु होगी। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र वितरित होंगे। नामांकन पत्रों की जांच दोपहर एक से 1:30 बजे तक होगी। नाम वापसी दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक होगी। सभी से चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें