जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
शहजादनगर थाना क्षेत्र के मढैया उदयराज गांव निवासी लाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 12:33 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 12:33 AM (IST)
धमोरा, जासं : शहजादनगर थाना क्षेत्र के मढैया उदयराज गांव निवासी लाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार को गांव का ही आफताब उसके घर में घुस आया। उसके साथ गाली-गलौच की, विरोध करने पर उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर थाना शहजादनगर पुलिस ने धमकी देने वाले आफताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसे मौके से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें