Move to Jagran APP

भगवान परशुराम जयंती मनाई

नगर में भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया पर्व लोगों ने अपने-अपने घरों में मनाया। इस अवसर पर लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भगवान परशुराम का पूजन किया। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. मुनीश चंद्र शुक्ला के आवास पर परशुराम जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम भगवान परशुराम का पूजन हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इसके बाद परशुराम चालीसा का पाठ किया। डॉ. मुनीश चंद्र शुक्ला ने समस्त जनपदवासियों को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में चल रही दिक्कत और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 05:19 PM (IST)
भगवान परशुराम जयंती मनाई
भगवान परशुराम जयंती मनाई

मिलक, जासं : नगर में भगवान परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया पर्व लोगों ने अपने-अपने घरों में मनाया। इस अवसर पर लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भगवान परशुराम का पूजन किया।

loksabha election banner

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. मुनीश चंद्र शुक्ला के आवास पर परशुराम जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम भगवान परशुराम का पूजन हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इसके बाद परशुराम चालीसा का पाठ किया। डॉ. मुनीश चंद्र शुक्ला ने समस्त जनपदवासियों को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में चल रही दिक्कत और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।सभी लोग स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में परशुराम की आरती हुई और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. विवेक शुक्ला, डॉ. विकास शुक्ला, वैभव शर्मा, देवांश, शिवांश, श्रेयांश उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.