Move to Jagran APP

जयंती पर भगवान गौतम बुद्ध को किया नमन

भगवान गौतम बुद्ध की जयंती शनिवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया गया। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ की ओर से भगवान गौतम बुद्ध जयंती पर शनिवार को सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों को खीर भी वितरित की गई। आंबेडकर पार्क में संघ के पदाधिकारियों ने भगवान गौतम बुद्ध की वंदना और बाबा साहब डॉ.भीमराव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष बादाम सिंह ने भगवान बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा वैशाख माह की पूर्णिमा को

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 10:44 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 06:28 AM (IST)
जयंती पर भगवान गौतम बुद्ध को किया नमन
जयंती पर भगवान गौतम बुद्ध को किया नमन

रामपुर : भगवान गौतम बुद्ध की जयंती शनिवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया गया।

loksabha election banner

अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ की ओर से भगवान गौतम बुद्ध जयंती पर शनिवार को सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों को खीर भी वितरित की गई। आंबेडकर पार्क में संघ के पदाधिकारियों ने भगवान गौतम बुद्ध की वंदना और बाबा साहब डॉ.भीमराव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिलाध्यक्ष बादाम सिंह ने भगवान बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा वैशाख माह की पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। बोधगया में पीपल के वृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। अपने देश के अलावा बुद्ध पूर्णिमा विश्व के विभिन्न देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। सुखी जीवन जीने का भगवान बुद्ध के द्वारा सबसे सरल रास्ता बताया गया। उनका कहना था कि एक दीपक की लौ से हम हजारों दीपक जला सकते हैं, इसके बावजूद दीपक की रोशनी कम नहीं होती। इसलिए अपने जीवन को दीपक बनाएं और सभी को खुशियां बांटे। इस दौरान उन्होंने सभी से भगवान बुद्ध के जीवन से शिक्षा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। आंबेडकर पार्क के सामने राहगीरों को खीर भी वितरित की गई।

इस मौके पर संरक्षक अमर सिंह, जिलाध्यक्ष बादाम सिंह, प्रेम चंद्र, हरि सिंह, सतपाल सिंह बादल, लाल सिंह, डॉ.जेपी आंबेडकर, अशोक कुमार, शांति सरन, ज्ञान सिंह, प्रेमपाल, सविता, हरिओम, रवि, विजयपाल, राम बहादुर आदि मौजूद रहे।

भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से पनबड़िया में भमरौआ रोड स्थित सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्थान बुद्ध विहार में बुद्ध जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने बुद्ध के लोक कल्याणकारी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया।

इस दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया, इसके बाद बुद्ध वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

युवा एवं बाल विकास समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अरविद गौतम ने कहा कि बुद्ध के वचन सार्वजनिन, सार्वकालिक एवं सार्वभौमिक हैं, जो प्रज्ञा, शील, करुणा एवं मैत्री पर आधारित हैं। बौद्ध धर्म विशुद्ध वैज्ञानिक ²ष्टिकोण का पोषक है।

डॉ.गौतम ने कहा कि बुद्ध मार्गदाता हैं, मुक्तिदाता नहीं। व्यक्ति अपना स्वामी स्वयं है, अन्य कोई नहीं, इसलिए बुद्ध के विचार आज भी प्रासांगिक एवं लोक कल्याणकारी हैं। इनके अलावा समाजसेवी अमर सिंह, खेमपुर हायर सैकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य शोभित आदित्य, देवेंद्र सिंह, अनिल गौतम, कपिल गौतम, बी लाल गौतम, आरबी सिंह, आरएस सगर, रमा प्रभाकर, सविता आंबेडकर, सत्यपाल सिंह बादल, राजाराम, आरके दास, राजेश कुमार गौतम, डॉ.निमेष ने बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता आरके प्रभाकर तथा संचालन डॉ.भारत सिंह ने किया। इस दौरान सभी को खीर और मिठाई वितरित की गई।

उधर पनबड़िया में हुए कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के मंडल जोन इंचार्ज प्रमोद सागर निरंकारी ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सभी से भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजाराम आंबेडकर ने सभी से बुरी आदतें छोड़कर भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर डॉ.जेपी सिंह आंबेडकर, बादाम सिंह, लाल सिंह, अमर सिंह, ज्ञान सिंह, प्रेमपाल, सविता आंबेडकर, नीरजा, रनेंद्र कुमार, साक्षी, अंश, विजय पाल सिंह, रामौतार, सत्यपाल सिंह बादल, राजाराम आंबेडकर आदि मौजूद रहे।

उधर अखिल भारतीय मौर्य महासभा की ओर से भगवान गौतम बुद्ध जयंती मनाई गई। नगर पंचायत मसवासी के अध्यक्ष हरिओम मौर्य ने सभी से उनके आदर्शाें को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर हरिओम मौर्य, यशपाल सिंह मौर्य, अजय मौर्य, पूर्व एडीजीसी प्रताप मौर्य, पीताम्बर मौर्य, सुधीर मौर्य, वीरेंद्र कुशवाह, रामौतार सैनी, जितेंद्र मौर्य, वेद प्रकाश मौर्य, राजेश कुमार मौर्य, महेंद्र मौर्य, सुधीर मौर्य आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.