जयाप्रदा ने जताया शोक, बोली मेरे राजनीतिक गॉडफादर थे अमर सिंह
जासं रामपुर फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सासद जयाप्रदा ने राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त
जासं, रामपुर: फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सासद जयाप्रदा ने राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। वह राजनेता के साथ-साथ सामाजिक व्यक्ति थे। वह दूसरों के दुख को अपना दुख समझते थे। भारतीय राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी पूíत कोई नहीं कर सकता। अमर सिंह मेरे राजनीतिक मार्गदर्शक एवं गॉडफादर थे। दुख की घड़ी में हर पल उन्होंने मेरा साथ दिया। हमेशा समाज की सेवा करने के लिए मुझे प्रेरित किया। आज मैं राजनीति में उन्हीं की वजह से जीवित हूं। अमर सिंह आज हमारे बीच में नहीं रहे, मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है। वह हमें छोड़ कर कैसे जा सकते हैं। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं।