Move to Jagran APP

एक हजार एकड़ में बनाया जाएगा इंडस्ट्रीयल पार्क : औलख

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित होगी। वह रुद्रपुर बार्डर स्थित होटल में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव (औद्योगिक विकास) एवं यूपीएसआइडीसी के सीईओ राजेश कुमार ¨सह समेत उद्योगपति मौजूद रहे। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। एक हजार एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। उद्योगों के अलावा रहने के लिए भी जगह निधररित होगी। कहा कि विधानसभा उत्तराखंड के करीब है और वह दिल्ली से भी दूर नहीं है। इस इंडस्ट्रियल पार्क में जो भी उद्योगपति अपने उद्योग-धंधे स्थापित करेंगे, वो चाहे विधानसभा के हों या उत्तराखंड के हों या फिर बाहर के हों। उन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाएं दी जाएंगी। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उद्योग लगाने के लिए सड़कें एवं अन्य पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 07:50 PM (IST)
एक हजार एकड़ में बनाया जाएगा इंडस्ट्रीयल पार्क : औलख
एक हजार एकड़ में बनाया जाएगा इंडस्ट्रीयल पार्क : औलख

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने कहा कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित होगी। वह रुद्रपुर बार्डर स्थित होटल में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव (औद्योगिक विकास) एवं यूपीएसआइडीसी के सीईओ राजेश कुमार ¨सह समेत उद्योगपति मौजूद रहे।

loksabha election banner

कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। एक हजार एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। उद्योगों के अलावा रहने के लिए भी जगह निर्धारित होगी। कहा कि विधानसभा उत्तराखंड के करीब है और वह दिल्ली से भी दूर नहीं है। इस इंडस्ट्रीयल पार्क में जो भी उद्योगपति अपने उद्योग-धंधे स्थापित करेंगे, वो चाहे विधानसभा के हों या उत्तराखंड के हों या फिर बाहर के हों। उन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाएं दी जाएंगी। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को 24 घंटे बिजली दी जाएंगी। उद्योग लगाने के लिए सड़कें एवं अन्य पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बैठक के पश्चात प्रमुख सचिव ने टीम के साथ सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा करके आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उपजिलाधिकारी दुर्गा शंकर गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत ¨सह औलख, एमपी ¨सह, अशोक बंसल, राजेंद्र पाल ¨सह, चित्रक मित्तल, रमेश मिड्डा, विकास बत्रा, रामपाल ¨सह, अजय सरदाना, मंगल ¨सह, अमनप्रीत ¨सह, जसपाल ¨सह, वीरेंद्र ¨जदल, गुड्डू कुर्मी, अजय तिवारी, सुभाष गुप्ता, गुरदेव, मेहर ¨सह देयोल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.