Move to Jagran APP

व्यापारियों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न

मसवासी (रामपुर) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर ईकाई की कार्यकारिणी का सोमवार को गठन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM (IST)
व्यापारियों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न
व्यापारियों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न

मसवासी (रामपुर) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर ईकाई की कार्यकारिणी का सोमवार को गठन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि व्यापारियों को एक मंच पर संगठित होकर कंधे से कंधा मिलाकर एक- दूसरे के सहयोग करने में तत्पर रहना चाहिए। व्यापारियों के संगठन में ही शक्ति है। अगर व्यापारी संगठित रहेंगे तो कोई भी अधिकारी व्यापारी का शोषण नहीं कर पाएगा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यापारी का अगर कोई अधिकारी शोषण करता है तो ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ पूरा व्यापार मंडल खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में जिला संयोजक संविन्दर विराट, जिला मीडिया प्रभारी गौरव जैन सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मसवासी की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें राजेश जैन संरक्षक, प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष, महेश भारद्वाज महामंत्री, पंकज गोयल उपाध्यक्ष, मुहम्मद नासिर अंसारी उपाध्यक्ष, राकेश मौर्य उपाध्यक्ष, अमित सक्सेना सचिव, राजीव जैन कोषाध्यक्ष, वरुण जैन मीडिया प्रभारी, विक्की देवल संगठन मंत्री, प्रदीप देवल मंत्री, गनपत चंद्रा प्रचार मंत्री, इल्यास अंसारी मंत्री, शानू अंसारी मंत्री, मोहित गुप्ता प्रचार मंत्री, राजीव वर्मा मंत्री, संजीव गुप्ता को मंत्री बनाया गया। वहीं युवा वर्ग के व्यापारी कार्यकर्ता शिवा गुप्ता, योगेश वर्मा, पुलकित गुप्ता, दीपू चंद्रा, नितिन जैन, राहुल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, रवि मौर्य,अनूप सक्सेना, मुहम्मद इसरार आदि मौजूद रहे। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने कहा है कि जल्द ही नगर की युवा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। क्षेत्र के गांव बिजारखाता के व्यापार मंडल अध्यक्ष का दायित्व गौरव कुमार गुप्ता को सौंपा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.