आधी और बारिश से गिरी विधवा के मकान की छत, बेटी गंभीर
मसवासी : शनिवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश से विधवा के मकान की छत भरभराकर ि
मसवासी : शनिवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश से विधवा के मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत के नीचे दबकर विधवा की बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को बाहर निकाला। उसने डीएम से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। गांव फतेहगंज में हादसा शनिवार की देर रात हुआ। इस गांव के निवासी ओमप्रकाश सैनी की करीब ढाई साल पहले मौत हो चुकी है, जिसके बाद से पांच बेटियों का पालन-पोषण विधवा सावित्री देवी कर रही है। मेहनत-मजदूरी करके सावित्री देवी अपनी बेटियों को पाल रही है। देर रात आंधी के साथ हुई बारिश से उसके मकान की छत भरभराकर गिर गई। उसकी बेटी सोनिया छत के नीचे दब गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके की ओर दौड़े ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। सोनिया के गुम चोटें आईं हैं। विधवा ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है।
स्वार : शनिवार की रात से तेज हवा एवं बारिश होने के कारण किसानों द्वारा मेहनत से लगाई गई धान की फसल खेत में ही गिर गई।किसानों की धान की फसल पक चुकी है।किसान अपनी मेहनत की फसल को काटने के लिए बेताव हैं, लेकिन बारिश ने किसानों के चेहरे पर ¨चता की लकीरें खींच दी हैं। किसान खेत में गिरी धान की फसल को देख परेशान है।अपनी फसल बर्बाद होते देखने को मजबूर हैं। अगर यही हाल रहा तो किसानों की धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी।किसान शमशाद हुसैन ने उपजिलाधिकारी से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
दढि़याल : दढि़याल अहतमाली निवासी विधवा सुषमा शर्मा का बहुत पुराना कमरा बना हुआ था, जिसमें बहू पूजा व पोती शिवि और पोता शुभम रहते हैं। मकान की छत लकड़ी और चकली से बनी थी। बरसात से छत से पानी आया था। छत पर कुछ टीन के तख्ते रख लिए। अचानक शनिवार से रुक-रुककर बरसात हुई तो मकान की छत गिर गई।रास्ते पर बनी दीवार भी गिर गई, जिसमें रखा सामान भी खराब हो गया। ग्राम प्रधान पति महबूब अहमद ने मुआवजे की मांग की है। उधर गांव कुंडेसरा, पीपली नायक, जटपुरा, मुबाना, मेवला कलां, भावपुरा, दढि़याल समेत दर्जनों गांवों में बरसात और तेज हवा चलने से किसानों की धान और गन्ना फसल गिर गई हैं।इससे किसानों में रोष है ।
महिला को देवरों ने पीटा
मसवासी : खेत पर मकान का निर्माण करा रही महिला को देवरों ने पीट दिया। महिला चौकी पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे टरका दिया। बाद में स्वार कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर देकर दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव खौदकलां निवासी इरम खां पत्नी शोबी खां ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि वह अपने पति की गैर मौजूदगी में खेत पर मकान का निर्माण कार्य करा रही थी। खेत पर पहुंचे देवरों ने निर्माण कार्य रोकते हुए मारपीट शुरु कर दी। गंदी-गंदी गालियां देते हुए फरार हो गए। स्वार कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर खौदकलां गांव निवासी फहाद खां और अरबाज खां पुत्रगण रईस खां के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी फरार बताए हैं।