सेवा सप्ताह के दूसरे दिन गरीबों को वितरित किए चश्में
दूसरे दिन कार्यालय पर शिविर लगाकर 70 गरीब लोगों की आंखों का परीक्षण कर उन्हें चश्मे वितरित किए गए।
जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन इस बार सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सेवा सप्ताह के दूसरे दिन कार्यालय पर शिविर लगाकर 70 गरीब लोगों की आंखों का परीक्षण कर उन्हें चश्मे वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि हसनपुर के विधायक महेंद्र पाल खड़कवंशी ने चश्मा वितरित करने के बाद कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। देश को बाहरी खतरों से बचाने के लिए देश की सीमाओं को भी मजबूत किया है। इसलिए हम सभी को उनके जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना करनी चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि सेवा सप्ताह के तीसरे दिन 16 सितंबर को सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालय के 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से होगी तथा सभी स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
इस मौके पर सुभाष भटनागर, महासिंह राजपूत, अशोक विश्नोई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रोहताश मौर्या, पंकज लोधी, मोहन कुमार लोधी, सुमित चौधरी, कपिल गुप्ता, देवेंद्र सिंह सैनी, गंगाराम प्रजापति, ऋषभ ठाकुर आदि मौजूद रहे