बीएसएफ जवानों के साथ गंज पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बीएसएफ जवानों के साथ गंज पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 11:12 PM (IST)
रामपुर : विधानसभा उप चुनाव और त्योहार के मद्देनजर शहर में पैरामिलेट्री फोर्स ने डेरा डाल दिया है। मंगलवार को बीएसएफ के जवानों संग गंज कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बाजारों में फ्लैग मार्च किया। जवानों के साथ गंज कोतवाल रामवीर सिंह भी चल रहे थे। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का मकसद लोगों में सुरक्षा की भावना लाना है, ताकि चुनाव में वे निडर होकर मतदान कर सकें। जिले में शहर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव होना है। इसके लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें