Move to Jagran APP

गांधी के हत्यारे देशभक्ति का बांट रहे प्रमाण पत्र : असलम

रामपुर कांग्रेस कार्यालय पर एमएलसी चुनाव की तैयारियों के चलते रविवार को बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:09 PM (IST)
गांधी के हत्यारे देशभक्ति का बांट रहे प्रमाण पत्र : असलम
गांधी के हत्यारे देशभक्ति का बांट रहे प्रमाण पत्र : असलम

रामपुर : कांग्रेस कार्यालय पर एमएलसी चुनाव की तैयारियों के चलते रविवार को बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव व रामपुर के प्रभारी असलम चौधरी और एमएलसी प्रत्याशी डा. मेहंदी हसन का पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

loksabha election banner

प्रदेश सचिव असलम चौधरी ने कहा एमएलसी चुनाव बहुत अहम है। इसमें शिक्षकों को वोट का अधिकार है। इसलिए सभी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। प्रत्येक पदाधिकारी स्कूलों मे और शिक्षको के घर-घर जाकर उनसे बात करें और मौजूदा हालातों से उन्हें रूबरू कराएं। चुनाव मे कांग्रेस की नीतियों और सोच के बारे में बताएं कि कांग्रेस देश और प्रदेश के लिए क्यों जरूरी है। कहा कि भाजपा ने हमेशा छोटे दलों का सहारा लेकर कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया है। कांग्रेस की जीत से भाजपा को डर लगता है। भाजपा हमेशा यही चाहती है कि सपा, बसपा जीत जाए, लेकिन कांग्रेस नहीं जीते। लोगों को यह सब समझना होगा कि भाजपा कुछ मुसलमान नेताओं का सहारा लेकर लोगों को धर्म मे बांटकर सत्ता हासिल करती है। कांग्रेस ने कभी देश की सुरक्षा से समझौता नही किया। आज वह लोग राष्ट्वाद का पाठ पढ़ा रहे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों की तलवे चाटे थे। गांधी के हत्यारे देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं, जिन्होंने अंग्रेजों से इस देश को आजाद कराया उनको देशभक्ति न सिखाएं। कांग्रेस हमेशा सबका सम्मान करती रही है। कभी विकास से हटकर बात नहीं की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खान बबलू, शहर अध्यक्ष मामून शाह खान, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नोमान खान, अमित, फैसल हसन, एजाज खान, बिलाल खां, •ौद खां, आमिर कुरैशी, दिव्यांश सिघल, जब्बार खां, अंकुश अग्रवाल, शहरो•ा मंसूरी, मेहरबान अली, ताबिश खान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.