निश्शुल्क राशन वितरण ने लोगों को दी बड़ी राहत
जागरण संवाददाता रामपुर लॉकडाउन के दौरान सरकार ने लोगों को तीन महीनों तक फ्री राश्
जागरण संवाददाता, रामपुर : लॉकडाउन के दौरान सरकार ने लोगों को तीन महीनों तक फ्री राशन दे कर बड़ी राहत प्रदान की। अब इस अवधि को नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इन तीन महीनों में 96 प्रतिशत अंत्योदय कार्डधारकों ने इस योजना का लाभ उठाया। वहीं पात्र गृहस्थी कं अंतर्गत आने वाले 825454 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
जनपद में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 34660 है। जिनमें से अप्रैल में 33165 कार्डधारकों को राशन का निश्शुल्क वितरण किया गया। वहीं 376944 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के परिवारों में 280847 यूनिटों को राशन दिया गया। मई में 33214 तथा जून में 33506 अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन दिया गया। वहीं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों में मई में 263760 तथा जून में 280847 यूनिट को राशन दिया गया। इस दौरान लॉकडाउन के शुरुआती दौर में राशन वितरण में धांधली के भी कई मामले सामने आए। लेकिन, प्रशासन की कड़ी निगरानी के चलते तत्काल उस पर एक्शन लिया गया। तीन महीनों में 21 डीलरों पर एफआइआर दर्ज करवाई गईं। वहीं 10 दुकानें को निरस्त करने के साथ ही आठ दुकानों को निलंबित करने की कार्रवाई भी की गई। इन तीन महीनों में जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं थे, उनके कार्ड भी बनाए गए। ऐसे 12 हजार लोगों को उपलब्ध करवाए गए। इसके साथ ही 2400 प्रवासी श्रमिकों को अस्थाई राशन कार्ड प्रदान कर राशन उपलब्ध करवाया गया। तीन महीनों में कुल 99885 अंत्योदय कार्डधारकों को राशन दिया गया। वहीं 825454 पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को राशन उपलब्ध करवाया गया है। इस दौरान वितरण पर बराबर नजर रखी गई। जहां पर धांधली मिली, वहां तत्काल कार्रवाई की गई। एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना अभी यहां शुरू नहीं हुई है। इस की प्रक्रिया चल रही है। रीना कुमारी, जिला पूर्ति अधिकारी