Move to Jagran APP

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

टांडा (रामपुर) पंचायत चुनाव खत्म होते ही रंजिश शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 10:51 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

टांडा (रामपुर) : पंचायत चुनाव खत्म होते ही रंजिश शुरू हो गई है। इसी रंजिश के तहत मंगलवार रात ढाई बजे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के समय वह कार से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उनकी कार पर पथराव किया और फायरिग की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता वार्ड 15 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े थे और चुनाव हार गए थे।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता पर हुए इस हमले की शुरुआत मंगलवार को लालपुर कलां गांव से हुई थी। इस गांव में नवनिर्वाचित प्रधान हारुन कांग्रेस नेता का समर्थक है। उसके चुनाव जीतने से गांव के दानिश अंसारी नाराज थे। वह भी वार्ड 15 से कांग्रेस नेता के मुकाबले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे। इसी रंजिश में दानिश अंसारी का झगड़ा दिन में नवनिर्वाचित प्रधान हारून से हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ लिया था। तब कांग्रेस नेता ने थाने पहुंचकर प्रधान पक्ष के लोगों की पैरवी की थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रात ढाई बजे जब कांग्रेस नेता टांडा से घर लौट रहे थे तो कोसी नदी पर लालपुर डाम के पास हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उनकी कार पर पथराव किया और फायरिग की। उन्हें गाड़ी से निकालकर मारपीट की। उनके साथ गाड़ी में बैठे अन्य साथियों मेरहबान, सलीम आदि को भी पीटा। इस घटना की तहरीर कांग्रेस नेता के भाई जकीउर्रहमान खां की ओर से टांडा थाने में दी।

थानाध्यक्ष माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के मुताबिक लालपुर कलां गांव के दानिश अंसारी, उनके भाई जुनैद अंसारी, रियाज अंसारी, पिता शौकत अंसारी, इसी गांव के शरीफ, राहत और ग्राम ईश्वरपुर के इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि लालपुर गांव में मंगलवार को ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को पकड़ा था। इनमें नवनिर्वाचित प्रधान हारुन के पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोग थे। कांग्रेस नेता प्रधान पक्ष के लोगों की पैरवी कर रहे थे। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। कांग्रेस नेता के हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.