डीजल के दाम बढ़ने से किसान परेशान
रामपुर बहुजन समाज पार्टी के जोन इंचार्ज राजेश प्रकाश सैनी ने अपने आवास पर बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 10:46 PM (IST)
रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के जोन इंचार्ज राजेश प्रकाश सैनी ने अपने आवास पर हुई बैठक में कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर है। डकैती, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। डीजल के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं। यूरिया के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। डीजल के बढ़ते दामों ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। इस मौके पर सरजू भास्कर, राम बहादुर सागर, खूब सिंह भाटी, ख्याली राम लोधी, विवेक गुर्जर, इस्लाम नबी, बलवीर सिंह, डॉ.अशोक, अखतर अली, धीरेंद्र सागर आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें