Move to Jagran APP

हेलीकॉप्टर से हुई विदाई, दुल्हन के चेहरे पर खुशी छाई

गों की भीड़ लग गई। आसपास गांव के लोग जमा हो गए थे। रात में शादी की रस्म मोदी सिटी के पास ही एक होटल में हुई और अगले दिन सुबह 10 बजे विदाई होनी थी। हालांकि मौसम खराब होने के कारण 30 मिनट देर से हैलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 10:25 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 10:25 PM (IST)
हेलीकॉप्टर से हुई विदाई, दुल्हन के चेहरे पर खुशी छाई
हेलीकॉप्टर से हुई विदाई, दुल्हन के चेहरे पर खुशी छाई

रामपुर : वैसे तो बुधवार को शहर में कई शादियां थीं, लेकिन इनमें एक शादी हेलीकॉप्टर में दूल्हे के आने से खास बन गई। रात में सभी रस्में पूरी कर दूल्हा गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन को ले गया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दुल्हन के चेहरे पर भी खुशी छा गई।

loksabha election banner

गंगापुर आवास विकास के कुंज विहार निवासी अरुण सिंह चौहान की बेटी उर्वशी की बुधवार को शादी थी। बारात जालौन जिले के उरई के नदी गांव से आई थी। दूल्हा मानवेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह परिहार की इच्छा थी कि वह अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से जाएगा। इसका पता चलने पर लड़की पक्ष ने जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति मांगी। मोदी सिटी के मोदीपुर डिवाइसेस प्राइवेट लिमिटेड परिसर में बने मैदान पर हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति मिली थी। दूल्हे का हेलीकॉप्टर जब वहां उतरा तो देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। आसपास गांव के लोग जमा हो गए थे। रात में शादी की रस्म मोदी सिटी के पास ही एक होटल में हुई और अगले दिन सुबह 10 बजे विदाई होनी थी। हालांकि मौसम खराब होने के कारण 30 मिनट देर से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.