चार दिन बाद भी नहीं लग सका छात्रा का सुराग
बिलासपुर चार दिन पूर्व नगर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई छात्रा का चौथे दिन भी कोई सुराग ह
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 11:00 PM (IST)
बिलासपुर :चार दिन पूर्व नगर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई छात्रा का चौथे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। लेकिन, सफलता हाथ नहीं लग पा रही है। मुहल्ला सोमवार का बाजार लक्ष्मीनगर निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री गुरुवार की सुबह मंदिर जाने की बात कह कर घर से बाहर निकली थी। लेकिन, शाम तक घर नहीं लौट सकी। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुर कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस की टीम खोजबीन में लगी हुई है। नगर के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। रिश्तेदारों व अन्य मिलने वालों से भी पूछताछ कर सुराग तलाशे जा रहें हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें