Move to Jagran APP

भक्तों की रक्षा करते हैं महाकालेश्वर : पवन

भक्तों की रक्षा करते हैं महाकालेश्वर पवन

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 12:38 AM (IST)
भक्तों की रक्षा करते हैं महाकालेश्वर : पवन

रामपुर : कृष्णा विहार में चल रही शिव महापुराण कथा के सातवें दिन धामपुर से आए कथा व्यास पवन कौशिक जी महाराज ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग अवतारों का विस्तार से वर्णन किया।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि भगवान शिव का पहला अवतार सोमनाथ जी का है। इनकी पूजा करने से कुष्ठ आदि रोगों का नाश होता है। दूसरा अवतार मल्लिकार्जुन श्री शैलपर्वत पर हुआ। यह भक्तों को अभीष्ट फल प्रदान करने वाला है। तीसरा अवतार महाकालेश्वर उज्जैनी नगरी में हुआ। यह अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। चौथा अवतार ओम कालेश्वर है, जो भक्तों की अभिलाषा पूर्ण करने वाले हैं। पांचवां अवतार केदारेश्वर केदारनाथ, छठा अवतार भीमा शंकर, सातवां अवतार काशी में हुआ, जो बाबा विश्वनाथ के नाम से जाना जाता हैं, जो विश्वनाथ के भक्त हैं और जो नित्य उनके नामों का जाप करते हैं। बाबा उनका कल्याण करते हैं। आठवां अवतार त्रयंवक हैं। नवां अवतार बाबा बैजनाथ जो झारखंड में स्थित है। दसवां अवतार नागेश्वर, जो गुजरात में हैं, ग्यारहवां अवतार रामेश्वरम है। बारहवां अवतार धृश्मेश्वर हैं। उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग का विस्तार से वर्णन किया। इसके बाद महाराज ने शिव तांडव स्तोत्र का भी वर्णन किया। महामंत्री सत्य प्रकाश ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे हवन और दोपहर में 12 बजे भंडारा होगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, अध्यक्ष रामदत्त शर्मा, महामंत्री सत्य प्रकाश सक्सेना, आकाश सक्सेना हनी, अमर सक्सेना, डॉ.मोनिका शर्मा, राम मुरारी लाल शर्मा, मुनीश चंद्र शर्मा, मुनेश कुमार शर्मा, भगवत शरण राठौर, सुभाष चंद्र सक्सेना, नरेश शर्मा, महिपाल सैनी, पुनीत अग्रवाल आदि रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.