गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली
गरीब बचों संग मनाई दीपावली
रामपुर : वीर खालसा सेवा समिति की ओर से दीपावली का पर्व अलग अंदाज में मनाया गया। समिति के सदस्य इस अवसर पर नगर की मलिन एवं निर्धन बस्तियों में पहुंचे। वहां पर अभावग्रस्त जीवन जी रहे परिवारों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन परिवारों के बच्चों के साथ सबने मिलकर आतिशबाजी छोड़ी। साथ ही उन्हें मिठाई आदि सामान भी भेंट किया। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सबने समिति के लोगों के साथ हंसी-खुशी दीपावली का आनंद लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि समिति की ओर से हर साल यह कार्यक्रम किया जाता है। कई परिवार आर्थिक तंगी के चलते त्योहारों की खुशी से अछूते रह जाते हैं। ऐसे लोगों के बीच जा कर हम सबको खुशियां बांटनी चाहिए। उनके साथ निर्मल सिंह, तीरथ सिंह, कुलविदर सिंह, लखविदर सिंह व सेवा सिंह आदि उपस्थित रहे।