मजदूरी करके घर जा रहे ग्रामीण को लूटा
रामपुर : मजदूरी करके घर जा रहे ग्रामीण को नकाबपोश बदमाशों ने मारपीटकर लूट लिया।
रामपुर : मजदूरी करके घर जा रहे ग्रामीण को नकाबपोश बदमाशों ने मारपीटकर लूट लिया। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई। ग्राम पंजाबनगर का मझरा निवासी बद्री ¨सह मेहनत मजदूरी करते हैं। वह दिन में मजदूरी करने साइकिल से शहर आते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह मजदूरी करके अपने घर जा रहे थे। उनके गांव से पहले नाले के पास पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनके हाथ में तमंचे थे। बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचे की बटों से पीटा। उनकी जेब में रखे 1500 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। ग्रामीण ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण इकट्ठा होकर घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। ग्रामीण लौट आए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। जांस कोर्ट के स्टे के बाद भी हो रही प्ला¨टग
रामपुर : सैजनी नानकार गांव निवासी जावेद खां और परवेज खां ने अदालत द्वारा लगाई रोक के बावजूद विवादित स्थल पर निर्माण कराए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। उन्होंने बताया कि उनकी नए रोड पर जमीन है, जिस पर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। उनके मुताबिक कोर्ट ने उन्हें स्टे दिया है। वहां किसी भी तरह के निर्माण पर फिलहाल रोक है। बावजूद इसके दूसरे पक्ष ने राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत करके प्ला¨टग का काम शुरू कर दिया है। इस पर कोर्ट की अवहेलना के मुकदमे दायर कर दिए। इसके बाद भी दूसरे पक्ष ने काम नहीं रोका। तब उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट लगाई, जिसमें प्ला¨टग रुकवाने और दोषी राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। जासं