कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यक्रर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जागरण संवाददाता, रामपुर : कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा राजीव गांधी ने हमेशा श्रमिकों व गरीबों के हित में खड़े होने की बात की। इस दौरान फेसबुक लाइव के माध्यम से कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का विरोध किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरशद अली खां गुड्डू ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा देश के बारे में सोचा। जनता के हित में फैसले लिए। उनके शासनकाल में देश ने तेजी से तरक्की की। दूसरी ओर काग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राजीव गांधी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि पैदल चलते श्रमिकों, गर्भवती महिलाओं की पीड़ा को देखते हुए उन्हें घर पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की थी। इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक तीन दिन में अपने घर पहुंच जाते, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार ने इन बसों को रोक दिया। हम दोगुनी लगन से लोगों की सेवा में जुटेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, फैसल हसन, आमिर मियां, अमित एडवोकेट, जगदीश अवस्थी, दिव्यांश सिघल, आमिर कुरैशी, रहमान अली, इरफान मंसूरी, मौजूद रहे।