प्रदेशाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को गांधी समाधि परिसर में धरने पर बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश सरकार का विरोध किया।
रामपुर : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को गांधी समाधि परिसर में धरने पर बैठे। प्रदेशाध्यक्ष को रिहा करने की मांग की।
पांच कांग्रेसी गांधी समाधि पहुंचे और 11 से दो बजे तक धरने पर बैठे। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा की प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर फर्जी मुकदमा लगाकर उन्हें जेल भेज दिया है। उनका यही अपराध है कि उन्होंने प्रियंका गांधी के आहवान पर गरीब मजदूरों की मदद की और उनको घर पहुंचाने में सहायता की। प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर गरीब मजदूरों को उनके घर जाने से रोक रही है। यह अत्यंत निदनीय है। हम सरकार का विरोध करते है और मांग करते है के कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शीघ्र रिहा किया जाए और कांग्रेसियों पर लगाए गए फर्जी मुकदमें वापस लिए जाएं। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नोमान खां, फैसल हसन, आमिर कुरैशी भी मौजूद रहे।